सहकार भारती ने स्थापना दिवस मनाया

अलवर| सहकार भारती का 48वां स्थापना दिवस प्रेस क्लब भवन में आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता प्रदीप चौधरी ने कहा कि सहकार भारती की स्थापना दीनदयाल उपाध्याय द्वारा 1979 गुजरात में की गई। आज पूरे देश में सहकार भारती की इकाइया सतत कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बिना संस्कार नहीं सहकार और बिना सहकार नहीं उद्धार के मंत्र पर चलना चाहिए। अध्यक्षता कर रहे सरस डेयरी चेयरमैन नितिन सांगवान ने सरस डेयरी में किए गए सुधार कार्यों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि उप रजिस्ट्रार ने अक्षय विश्नोई ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष में चल रहे पंच परिवर्तनों के बारे में प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अशोक आहूजा, अध्यक्ष जितेन्द्र सिंघल, महामंत्री हेमन्त सैन, विभाग सह-संयोजक जगदीश मीना, प्रेमनारायण शर्मा, आशीष सिंहल, मनीष सिंघल, विनोद शर्मा, हरिमोहन गुप्ता, बृजेश यादव, बीएल यादव, सीताराम गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *