अलवर| शहर के राम कुटीर, सोलंकी हॉस्पिटल के पास की रहने वाली लक्ष्मी देवी का सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया। निधन के बाद उनके पुत्र रविंद्र और वीरेन्द्र चावला ने माता की अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए उनका नेत्रदान कराया। नारायण सेवा संस्थान अलवर शाखा अध्यक्ष आर.एस. वर्मा ने बताया कि सूचना पर डॉ. श्रॉफ धर्मार्थ आई डोनेशन सेंटर की टीम ने घर पहुंचकर परिजनों की सहमति से नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी की।


