अलवर| जिले के खनन प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। जिला खनिज प्रतिष्ठान न्यास (डीएमएफटी) के तहत जिले में करीब 28.80 करोड़ रुपए की लागत से 161 विकास कार्यों को राज्य सरकार से मंजूरी मिल गई है। ये सभी प्रस्ताव डीएमएफटी की गवर्निंग काउंसिल से अनुमोदित होकर राज्य सरकार को भेजे गए थे, जिन्हें अब स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। सर्वाधिक परबैणी स्कूल के खेल मैदान में स्टेडियम, बास्केटबॉल कोर्ट, ट्रेक एवं चारदीवारी पर 4.50 करोड़ रुपए खर्च होंगे। जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि जिले के जनप्रतिनिधियों से प्राप्त विकास प्रस्तावों को डीएमएफटी की गवर्निंग काउंसिल ने खनन प्रभावित क्षेत्रों व व्यक्तियों के हित में अनुमोदित किया था। इन्हीं प्रस्तावों के आधार पर राज्य सरकार ने कार्यों को अनुमति दी है। इन कार्यों से शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। वहीं 1.74 करोड़ रुपए से जिला अस्पताल के शिशु विभाग और अन्य पीएचसी में उन्नयन कार्य सहित 7.58 करोड़ रुपए से 27 अन्य विकास कार्य भी कराए जाएंगे। 9.31 करोड़ रुपए में 74 स्कूलों मंे कक्षा-कक्ष निर्माण व मरम्मत : राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ललावंडी व नाहरपुरखुर्द, राउमावि चौमा, नौगांवा, घाट, मालपुर, बेरला व डेहरा, राजकीय गांधी विद्यालय बहाली, राजकीय उप्रावि भेड़ोली व राबाउप्रावि झाकड़ा में पुस्तकालय कक्ष व निर्माण कार्य होगा। ग्राम पंचायत भजेड़ा के गांव इंद्रपुरा में पुस्तकालय कक्ष के पास 2 कमरों का निर्माण, राउमावि गोला का बास, टोड़ा जयसिंहपुरा, कालेड़ व दूधी की ढाणी आगर में एक, राउमावि नीमला में 02, राउप्रावि डूमोली झिरी में एक, राउमावि श्रीचंदपुरा में एक, राउमावि बीघोता में एक, राउमावि दुब्बी में पुस्तकालय कक्ष, राप्रावि बंजाराढाणी, नांगलदासा में एक, राउप्रावि सुरेर में एक कक्षा-कक्ष मय बरामदा बनेगा। कुंडला में पुस्तकालय भवन, एमजी विद्यालय कालापारा में एक, राउप्रावि क्यारा में एक, राउप्रावि लीलाबास में एक, राउमावि बल्लूबास में 2 कक्षा-कक्ष मय बरामदा बनेंगे। राजकीय माध्यमिक विद्यालय नांगल टोडियार में 5, राउप्रावि धौकड़ी, शाहपुर की चारदीवारी, राउप्रावि नंगला सेढू में दो कमरे बनेंगे। राउमावि घाटला के प्रार्थना स्थल पर टिनशेड, राउप्रावि घेघोली में दो निर्माण कार्य व दो कमरों की मरम्मत, राउमावि रायबका में बास्केटबॉल कोर्ट, रामावि परसा का बास में एक कमरा, राउप्रावि पाडलिया में दो, राउप्रावि भड़ौली में दो, राप्रावि नाहरपुर में दो, राउप्रावि नंगला सेढू में 3, अंग्रेजी माध्यम राउमावि सीराबास में दो, राउमावि सुमेल में 3, राप्रावि रतनगढ़ में 3 कमरे बनेंगे। राप्रावि हरिपुरा में चारीदीवारी निर्माण कार्य, राउमावि नंगला जोगी की चारदीवारी, राउमावि देसूला में 2 कमरे, राप्रावि बैरावंडा में तीन, राउप्रावि भेडोली में 3, राउप्रावि गोठड़ी गुरु में 2, राउमावि बेरला में एक कमरा बनेगा। राउमावि गढ़ी सवाईराम में चारदीवारी, राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय बहाली के खेल मैदान की चारदीवारी, राउमावि लालपुर में 04 कमरे की छत की मरम्मत, राउमावि झिरी में 2 कमरे, विद्यालय की खेल मैदान, राबाउमावि प्रतापगढ़ में 5 कमरों की छत की मरम्मत, राजकीय मांडा बालिका छात्रावास क्यारा में मरम्मत, राउप्रावि नैडोली में 3 कमरों की छत की मरम्मत, राप्रावि गुवाड़ा सद्दाम में दो कमरो की छत की मरम्मत होगी। राउप्रावि गोरड़ी, राउमावि मल्लाणा, महात्मा गांधी विद्यालय कुंडरोली, राउप्रावि लाडया का गुवाड़ा, राबाउमावि खोह दरीबा, राउमावि खोह दरीबा, राउमावि वीरपुर में मरम्मत, राजकीय मांडा बालिका छात्रावास थानागाजी में लाइब्रेरी कक्ष का निर्माण, राउमावि गोवड़ी, राउमावि गढ़बसई, राबाउप्रावि (कन्या पाठशाला) गढ़बसई, पीएम श्री राजकीय विद्यालय चुरानी, राउप्रावि लाल सिंह का बास, राउमावि कालैंड, राउमावि मोतीवाड़ा, राउमावि सिलीबावड़ी, राउप्रावि गोविंदपुरा, राउप्रावि दौलतपुरा में मरम्मत होगी। महात्मा गांधी विद्यालय बाछड़ी में लाइब्रेरी बनेगी। राउमावि ललावंडी, राउमावि रौणपुर, नाखनौल, छतरपुर, टिकरी, जाडला, दारौदा, सहजपुरा, बीजला व नंगली भवाना मंे कमरे बनेंगे। ई-लाइब्रेरी बनाने पर 2. 80 करोड़ खर्च होंगे राउमावि बबेली, रावि प्रागपुरा, राउमावि भजेड़ा, राउमावि इंटोली, राउमावि कानेटी, राउमावि किल्लपुरखेड़ा, राउमावि पाड़ा, राउमावि राजपुर छोटा, रा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढिगावड़ा, गोला का बास, टोडा जयसिंहपुरा, श्रीचंदपुरा, धिरोड़ा, घेवर, बीरकड़ी, नाडू लोसल, अजबगढ़, जोधावास, भूरियावास, भीकमपुरा, गढ़ी, मेजोड़, गुडा चुरानी, झीरी, नांगलबानी, सलेटा, हमीरपुर, दांतिया, सालवाड़ी व रामपुरा पाटन में ई-लाइब्रेरी बनेंगी।


