जयकृष्ण क्लब में 8.60 लाख की वित्तीय गड़बड़ी की शिकायत दी

अलवर| जय कृष्ण क्लब में 8.60 लाख रुपए की वित्तीय गड़बड़ियों की शिकायत अरावली विहार थाना में की गई है। इससे पहले शिकायत कलेक्टर से भी की गई थी। अरावली विहार थानाधिकारी रामेश्वर लाल ने बताया कि क्लब में गड़बड़ियों के बारे मे शिकायत की गई है। शिकायत करने वाले वे लोग हैं जिनके खिलाफ बकाया निकाला गया है। वे लोग अपना नाम गोपनीय रखना चाहते हैं। हमने शिकायत को जांच के लिए ले लिया गया हैं। इस शिकायत में सचिव की भूमिका संदिग्ध बताते हुए मामले में जांच की मांग की गई हैं। इसके तहत पूरी जांच की जाएगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। जो क्लब मंे गए नहीं, उनके नाम भी बकाया राशि निकाली : जेके क्लब में 8.60 लाख रुपए का बकाया निकला। इस मामले में वर्तमान कार्यकारिणी ने बकाया राशि ऐसे लोगों के नाम से निकाल दी, जो क्लब में कई दिनों से गए ही नहीं। इसके बाद मामले मंे कुछ लोगों ने कलेक्टर से शिकायत की तो उनहोंने जांच की बात कही। उस समय क्लब में सचिव केके अग्रवाल ने कहा था कि सदस्यों पर बकाया था, उन्हें बिल भेजा गया है। क्लब के सदस्यों का कहना था कि यूपीआई व ऑन लाइन भुगतान में पैसा सीधा जमा होता हैं। ऐसे में गड़बड़ी कैसे हुई। यह शिकायत 3 जनवरी को की गई। 4 जनवरी की बैठक में पदाधिकारियों ने माना चूक हुई इसके बाद क्लब की 4 जनवरी को बैठक हुई। इसमें क्लब के पदाधिकारियों ने माना कि अकाउंटिंग में चूक हुई हैं। इसकी जांच कराई जा रही है। वैरिफिकेशन पूरा हुए बिना किसी से बकाया राशि वसूल नहीं की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *