थर्ड ग्रेड भर्ती परीक्षा: 15 हजार 107 अभ्यर्थियों में से 13 हजार 544 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे, 2987 अनुपस्थित रहे

अलवर| थर्ड ग्रेड शिक्षक लेवल सेकंड की सीधी भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों में सेंटर पर देरी से पहुंचने पर प्रवेश नहीं मिलने का डर दिखाई दिया। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थी 2 से 3 घंटे पहले ही पहुंच गए। दूसरी पारी में दौसा जिले के भडाणा गांव के निवासी भरत शर्मा अपनी पत्नी ज्योति शर्मा को परीक्षा दिलाने सेंटर पर सुबह 11 बजे ही पहुंच गए। जबकि दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 3 बजे शुरू होनी थी। प्रवेश 2 बजे तक दिया जाना था। ज्योति ने बताया कि अलवर ट्रेन के माध्यम से आए है। ट्रेन लेट होने की आशंका रहती है। जबकि सेंटर पर एक मिनट देरी होने पर भी प्रवेश नहीं दिया जाता। इसलिए हम जल्दी की ट्रेन से आए है। दूसरी ओर परीक्षा के तीसरे दिन 15107 में से 13544 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। पहली पारी में अंग्रेजी विषय की परीक्षा में पंजीकृत 2987 अभ्यर्थियों में से 2708 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। जबकि 279 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पारी में हिंदी विषय की परीक्षा में पंजीकृत 12120 अभ्यर्थियों में से 10836 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। दोनों विषयों का पेपर सामान्य रहा। लेकिन पेपर लेंदी होने के कारण अभ्यर्थियों को सभी सवाल के जबाव देने में परेशानी आई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *