दैनिक भास्कर शिक्षक सम्मान समारोह 24 को

भास्कर संवाददाता। बांसवाड़ा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए दैनिक भास्कर शिक्षक सम्मान समारोह 2026 का आयोजन 24 जनवरी को किया जाएगा। यह गारिमामय समारोह ज्ञायक पब्लिक स्कूल, ओझरिया बायपास, बांसवाड़ा में सुबह 11 बजे से होगा। कार्यक्रम का आयोजन ज्ञायक ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन की ओर से दैनिक भास्कर के सहयोग से किया जा रहा है। यह समारोह स्व. धुलजी भाई ज्ञायक की 11वीं पुण्य स्मृति के उपलक्ष्य में होगा। समारोह में जिले के ऐसे शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपने ज्ञान, समर्पण और नवाचार से शिक्षा जगत में नई दिशा दी है तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में अहम भूमिका निभाई है। ज्ञायक ग्रुप के डायरेक्टर वीरेंद्र शाह का कहना है कि शिक्षक समाज के शिल्पकार होते हैं और उनका सम्मान करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। इस आयोजन में ज्ञायक रूपारी देवी धुलजी भाई चैरिटेबल ट्रस्ट से संबद्ध विभिन्न शिक्षण संस्थानों ज्ञायक पब्लिक स्कूल, ज्ञायक टीटी कॉलेज, ज्ञायक संस्कृत टीटी कॉलेज,ज्ञायक संस्कृत कॉलेज और ज्ञायक कॉलेज सागवाड़ा का सहयोग रहेगा। अधिक जानकारी 86194179922 और 9672998548 पर संपर्क कर ली जा सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *