वेद मंत्रों की गूंज के बीच महादेव का रुद्राभिषेक

भास्कर न्यूज | लुधियाना चेहलां गांव स्थित श्री मुक्तेश्वर महादेव शिव मंदिर में शिव वेलफेयर सोसाइटी द्वारा भगवान भोलेनाथ का भव्य रुद्राभिषेक आयोजित किया गया। पं. अजय शास्त्री के सान्निध्य में हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में विद्वान ब्राह्मणों के वेद मंत्रोच्चार से संपूर्ण मंदिर परिसर शिवमय हो उठा। इस अवसर पर सोसाइटी के सदस्य बिट्टू गुम्बर, पवन दीवान, इंद्रजीत टोनी, गौरव भगत, अजय भगत, जशनप्रीत सिंह, साहिल और मनदीप सिंह ने मुख्य यजमान के रूप में महादेव का विधिवत पूजन-अर्चन किया। पूजन के उपरांत श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए बिट्टू गुम्बर ने कहा कि महादेव दया के सागर हैं। जो भी भक्त निष्काम भाव से उनकी शरण में आता है उसकी मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण होती हैं। उन्होंने रुद्राभिषेक के महत्व को बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल आत्मिक शांति मिलती है, बल्कि वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है। पवन दीवान ने कहा कि सामूहिक धार्मिक अनुष्ठान समाज में आपसी सद्भाव और भाईचारे को सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम के समापन पर भगवान शिव की आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। हर-हर महादेव के जयकारों के साथ पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में डूबा नजर आया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *