कोटा के कुन्हाड़ी इलाके में एक बार फिर गाय के बछड़े का कटा सिर मिलने का मामला सामने आया है। सूचना गुस्साए कार्यकर्ता रविवार रात 9 बजे से थाने के बाहर धरने पर बैठे गए। धरना सोमवार रात साढ़े 9 बजे तक चला। पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन पर 24 घंटे बाद हिंदू संगठन ने धरना स्थगित किया। बजरंग दल प्रान्त संयोजक योगेश रेनवाल ने बताया कि एडिशनल एसपी दिलीप सैनी से वार्ता हुई। जिसमें शहर में हुईं घटनाओं के मामले में 2 दिन में उचित कार्रवाई करने, कार्यकर्ताओं की जब्त बाइक छोड़ने का आश्वासन मिला। जिसके बाद रात साढ़े 9 बजे कार्यकर्ताओं धरना स्थगित किया। इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने आज सुबह थाने के बाहर धरने पर हनुमान चालीसा का पाठ किया। कार्यकर्ता दिनभर धरने पर बैठे रहे ओर जमकर नारेबाजी की। शहर में गोवंश से क्रूरता की 10 दिन में ये तीसरी घटना हैं। बजरंग नगर महानगर सह संयोजक नरेश मीणा ने बताया- रविवार रात 8 बजे करीब कुन्हाड़ी इलाके में गाय के बछड़े का कटा सिर मिला। इसकी सूचना 112 पर कॉल करके दी। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद बजरंग दल कार्यकर्ता दो किमी पैदल चलकर बछड़े के शव को थाने लाए। पुलिस से दोषियों का पता लगाने की मांग की। पुलिस से कहा- आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चैक कर आरोपी का पता लगाए। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद से कार्यकर्ता थाने के बाहर धरने पर बैठे गए। पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय संगठन से जुड़े लोगों की बाइक जब्त कर ली। 5 कार्यकर्ताओं को पकड़ लिया। रात तीन बजे करीब जबरन कार्यकर्ताओं को धरना स्थल से हटाया। विरोध में सुबह बड़ी संख्या में कार्यकर्ता धरना स्थल पहुंच गए। जब तक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी तब तक धरना जारी रहेगा। बजरंग दल प्रान्त संयोजक योगेश रेनवाल का कहना है की कोटा में लगातार गो हत्या के षड्यंत्र के मामले सामने आ रहे हैं। कोई जानबूझकर दंगे करवाना चाहता है। जिले का प्रशासन राजस्थान के मंत्री की बातों को गंभीरता से नहीं ले रहा। शिक्षा मंत्री दिलवार गो वंश बचाने के लिए रामगंजमंडी में पंड़ित धीरेन्द्र शास्त्री को बुलाकर बड़ा आयोजन कर रहे हैं। उसके बाद भी कोटा में ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री की कथा की जरूरत कोटा में है। — ये खबर भी पढ़े कोटा में मंदिर-परिसर में बोरे में मिला बछड़े का शव:गोरक्षक-लोगों ने विरोध में की नारेबाजी-प्रदर्शन; सात दिन में दूसरा मामला कोटा में मंदिर परिसर में गाय के बछड़े का शव मिला। इस पर गोरक्षकों और स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के कंसुआ इलाके में शिव मंदिर परिसर में कुंड के पास झाड़ियों में गाय का बछड़ा बोरी में पैक हालत में मिला। खबर पढ़े कोटा में जानवर का सिर व पैर कटे मिले:बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, एक्शन की मांग पर अड़े कोटा शहर के नयापुरा इलाके में पशु का सिर व पैर सड़क पर पड़े मिले। सूचना पर बजरंग दल कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और कड़ाके की सर्दी के बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। खबर पढ़े


