शराब पीने की मना करने पर भाई ने भाई को पीटा

श्योपुर| बड़ौदा क्षेत्र के पांडोला गांव में शराब पीने से मना करने पर भाई ने भाई की मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बड़ौदा थाना पुलिस ने बताया कि पांडोला निवासी इंद्र सुमन व पहलवान सुमन आपस में सगे भाई हैं। पहलवान शराब के नशे का आधि है जो शराब पीकर घर आता है। सोमवार की सुबह 6 बजे ही शराब पीकर घर आ गया। जब इंद्र ने शराब पीने से मना किया तो उल्टा आरोपी भाई ने गालियां देते हुए उसकी मारपीट कर दी, जिससे वह चोटिल हो गया। पुलिस ने इस मामले में इंद्र पुत्र शंकरलाल सुमन निवासी पांडोला के खिलाफ मारपीट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *