सुविवि बना एडवांस्ड टेक्नोलॉजी हब:4.50 करोड़ से 4 हाईटेक लैब्स तैयार, एआई, साइबर सिक्योरिटी जैसे 14 से ज्यादा रोजगारपरक कोर्सेज शुरू किए

प्रदेश की भजनलाल सरकार ने राजस्थान सेंटर ऑफ एडवांस्ड टेक्नोलॉजी (आरकेट) के तहत मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर को बड़ी सौगात दी है। विवि को 4.50 करोड़ लागत से तैयार 4 हाईटेक लैब्स मिल गई है। इसके साथ ही सुविवि एडवांस्ड टेक्नोलॉजी हब बन गया है। उदयपुर के अलावा ये केंद्र अजमेर, कोटा, भरतपुर व बीकानेर संभागों में कुल 25.90 करोड़ रुपए की लागत से खोले गए हैं। सुविवि के विज्ञान भवन के ब्लॉक-ए में चार अत्याधुनिक सूचना एवं प्रौद्योगिकी प्रयोगशालाएं (इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी लैब्स) स्थापित की हैं। इन प्रयोगशालाओं को परिष्करण विद्यालय (फिनिशिंग स्कूल) की तरह विश्वस्तरीय मापदंडों के आधार पर तैयार किया गया है। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), साइबर सिक्योरिटी, डाटा एनालिसिस, क्लाउड कम्प्यूटिंग, मशीन लर्निंग, ब्लॉक चेन, ऑगमेंटेड रियलिटी, वर्चुअल रियलिटी आदि से संबंधित 14 से ज्यादा कोर्स अत्याधुनिक तकनीक के साथ कराए जा रहे हैं। प्रवेश क्विजाथॉन के माध्यम से, 50 से 100% तक स्कॉलरशिप मिलेगी 76 स्टूडेंट एकसाथ पढ़ सकेंगे चारों लैब्स में कुल 76 विद्यार्थियों को एकसाथ अलग-अलग तकनीकी कोर्सेज के लिए अत्याधुनिक कम्प्यूटर सिस्टम स्थापित कर मुख्य सर्वर से जोड़ दिए हैं। इसका सीधा फायदा सुविवि के संघटक-संबद्ध कॉलेजों में प्रतिवर्ष पढ़ने वाले औसत 1.50 लाख विद्यार्थियों के साथ-साथ पास आउट लाखों विद्यार्थियों को मिल सकेगा। अभी 16 से 200 घंटे वाले अलग-अलग तकनीकी कोर्सेज 400 से अधिक विद्यार्थियों को कराए गए हैं, इसका सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। सुविवि के संघटक व संबद्ध 250 से अधिक कॉलेजों में हर साल अध्ययनरत 1.45 से 2 लाख बीएससी, एमसीए, एमएससी, बीटेक, एमटेक, एमबीए, पीजीडीसीए सहित किसी भी संकाय में स्नातक और स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों के साथ-साथ पास आउट लाखों विद्यार्थी सुविवि के इंजीनियरिंग कॉलेज के तहत संचालित आरकेट की इन चार लैब्स में इन कोर्सेज में दाखिला ले सकेंगे। जिन्हें संबंधित कोर्स करने पर सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। इससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। प्रवेश क्विजाथॉन के तहत ही दिया जाएगा। क्विजाथॉन के टॉप-20 विद्यार्थियों को 100% स्कॉलरशिप, टॉप 21 से 40 वालों को 75% और इससे नीचे पायदान वालों को 50% स्कॉलरशिप प्रदान करने का प्रावधान है। क्विजाथॉन प्रदेश सरकार के आरकेट द्वारा कराई जाने वाली प्रवेश परीक्षा है। भास्कर एक्सपर्ट- इंडस्ट्री और विवि के बीच सेतु का काम करेगा आरकेट
सुविवि में आरकेट प्रभारी और कंप्यूटर विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. अविनाश पंवार बताते हैं कि आरकेट का उद्देश्य उच्च शिक्षा और इंडस्ट्री की वास्तविक जरूरतों के बीच की खाई को कम करना है। इस मॉडल में फिनिशिंग स्कूल की तर्ज पर विश्वस्तरीय प्रशिक्षण, इंडस्ट्री पार्टनरशिप, केस स्टडी बेस्ड लर्निंग, ग्लोबली रिकग्नाइज्ड सर्टिफिकेशन शामिल है। मेरिट स्कॉलरशिप से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अवसर मिलेगा। यह न केवल छात्रों की स्किल डेवलपमेंट करता है, बल्कि इंडस्ट्री को भी रेडी-टू-हायर स्किल्ड टैलेंट उपलब्ध कराता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *