गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित, झंडोत्तोलन का समय तय

भास्कर न्यूज| डोमचांच प्रखंड मुख्यालय सभागार में सोमवार को गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी भोला पांडेय ने की। इसमें जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई और सर्वसम्मति से पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी झंडोत्तोलन कार्यक्रम की समय-सारिणी निर्धारित की गई। तय कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 8:45 बजे शहीद चौक, डोमचांच में झंडोत्तोलन किया जाएगा। इसके बाद 9:00 बजे प्रखंड मुख्यालय, 9:15 बजे नगर पंचायत डोमचांच, 9:30 बजे पुलिस निरीक्षक कार्यालय, 9:40 बजे डोमचांच थाना, 10:00 बजे रेफरल अस्पताल, 10:15 बजे ढाब थाना तथा 10:20 बजे नवलशाही थाना में झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बैठक में बीडीओ भोला पांडेय ने गणतंत्र दिवस समारोह को शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं गरिमामय ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, मंच व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियों को समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया। कोडरमा| किसान आंदोलन के मामले में रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में मामले में नामजद छह प्रमुख किसान एवं राजनीतिक नेताओं को दोषमुक्त (बरी) कर दिया।यह मामला संयुक्त किसान मोर्चा, कोडरमा इकाई द्वारा आयोजित रेल रोको आंदोलन के दौरान दर्ज किया गया था। आंदोलन में विभिन्न राजनीतिक दलों और किसान संगठनों से जुड़े नेताओं पर मुकदमा कायम किया गया था। मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने अभियोजन पक्ष के आरोपों को प्रमाणित न मानते हुए सभी आरोपितों को राहत दी। बरी किए गए नेताओं में कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य महादेव राम, भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य राजेंद्र मेहता, बहुजन समाज पार्टी जिला अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर, वामपंथी नेता उदय द्विवेदी तथा आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष दामोदर यादव शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *