बांसवाड़ा| वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 429वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को करणी सेना, क्षत्रिय समाज सहित सर्व समाजजन ने महाराणा प्रताप सर्किल स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सज्जनसिंह राठौड़, कमल नारायणसिंह, राजपालसिंह, जयगिरिराज सिंह, केसरी सिंह, महेन्द्रसिंह, पुष्पेंद्रसिंह, गजवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, महिपाल सिंह, योगेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, दीपक सिंह, गजराज सिंह, अर्जुन सिंह समेत क्षत्रिय समाजजन, करणी सेना कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं युवा मौजूद रहे।


