जैसलमेर | राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेशव्यापी कर्तव्य बोध पखवाड़े के तहत स्वामी विवेकानंद जयंती से सुभाषचंद्र बोस जयंती तक आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत जैसलमेर उपशाखा की तरफ से आलाजी मंदिर जैसलमेर में स्वच्छता अभियान चलाया। पर्यवेक्षक व जिलाध्यक्ष अनोपसिंह सोनू के निर्देशन में उपस्थित शिक्षकों ने मंदिर परिसर की सफाई की। अध्यक्ष सोनू ने शिक्षकों को समाज सेवा, स्वच्छता, राष्ट्रप्रेम के साथ-साथ सेवा भाव के कर्तव्यों के प्रति सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला सभाध्यक्ष सवाईसिंह राठौड़, उपाध्यक्ष अर्जुनसिंह पारेवर, जिला कोषाध्यक्ष मांगीलाल सोनी, जिला महिला मंत्री मधु ओझा, उप सभा अध्यक्ष स्वरूपसिंह सत्ता, उप शाखा जैसलमेर मंत्री अरुण व्यास, सरिता यादव, संतोष शर्मा, नटवर जोशी, नमिता शेखावत, सुमन सैन, आंबसिंह दूजासर, प्रेम जीनगर व अंकुश भाटिया उपस्थित थे।


