प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन

भास्कर न्यूज| जैसलमेर जिला अस्पतालों सहित सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का सफल आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार पालीवाल ने बताया कि चिकित्सा संस्थानों में आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर गर्भवती महिलाओं को मातृत्व स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित किया गया। चिकित्सा अधिकारियों व विभागीय कार्मिकों द्वारा गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व जांच, परामर्श एवं उपचार संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई तथा गर्भवती महिलाओं को मां वाउचर योजना अंतर्गत निशुल्क सोनोग्राफी कराने के लिए वाउचर जारी कर लाभान्वित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *