बजट घोषणाओं की अनुपालना की समीक्षा समय सीमा में पालना करने के दिए निर्देश

भास्कर न्यूज| जैसलमेर कलेक्टर प्रतापसिंह ने अधिकारियों के साथ बजट घोषणा वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 की प्रगति एवं अनुपालना की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बजट घोषणा में स्वीकृत कार्यों को समय सीमा में पूरा कराए। साथ ही इस पर विशेष फोकस रखें ताकि बजट घोषणा का धरातल पर आमजन को लाभ मिलें। उन्होंने विभागवार बजट घोषणा की विस्तृत चर्चा की एवं अधिकारियों को कहा कि वे बजट घोषणा की अनुपालना में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतें एवं समय पर कार्य संपादित करें। कलेक्टर ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रुप से आमजन के हित से जुड़ी सेवाएं जैसे पानी, बिजली, चिकित्सा व शिक्षा विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन बजट घोषणाओं की विशेष मॉनिटरिंग करते हुए समय पर काम करवाए ताकि इसका पूरा लाभ लोगों को मिले। कलेक्टर ने बैठक में संपर्क पोर्टल में दर्ज विभागवार प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे दर्ज प्रकरणों का समय पर निस्तारण कर परिवादियों को राहत दें। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त प्रकरणों में गंभीरता के साथ निस्तारण की कार्रवाई प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने निस्तारित प्रकरणों में संतुष्टि प्रतिशत को भी बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने ई-फाईल पत्रावलियों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ई-फाईल का प्रभावी ढंग से संचालन कर समय सीमा में निस्तारण करने की कार्रवाई करें। उन्होंने जिन विभागों की पेडिंग अधिक समय से रही है, उन अधिकारियों को हिदायत दी कि वे ई-फाईल का पूरा ध्यान दें एवं समय पर अग्रेषित करते हुए डिस्पोजल कराए। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी रश्मि रानी, उपखण्ड अधिकारी सक्षम गोयल के साथ ही विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *