^ राय कॉलोनी के डेयरी मालिक प्रभुलाल की दुकान, मकान पर एक साथ दबिश दी । दुकान और मकान के साथ साथ गाड़ी की भी पुलिस द्वारा तलाशी ली जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। – मनोज कुमार, एसएचओ, कोतवाली। भास्कर न्यूज| बाड़मेर शहर की राय कॉलोनी में सोमवार को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और कोतवाली पुलिस ने डेयरी संचालक प्रभुराम के किराए के मकान पर दबिश दी। जब एएनटीएफ और स्थानीय पुलिस की टीम डेयरी संचालक प्रभुराम के किराए के मकान पर पहुंची तो वहां मौजूद उसकी पत्नी ने पुलिस को चकमा देने की कोशिश की। टीम को अंदर आता देख आरोपी की पत्नी ने घर में रखे अवैध डोडा पोस्त को आनन-फानन में टॉयलेट सीट में डालकर फ्लश दबा दिया। इस वजह से नशीला पदार्थ पानी में बह गया, हड़बड़ाहट में कुछ हिस्सा फर्श पर ही गिर गया, जिसे टीम ने साक्ष्य के तौर पर जब्त कर लिया है। कोतवाली थानाधिकारी मनोज कुमार और एएनटीएफ के सर्च ऑपरेशन के दौरान टीम ने डेयरी परिसर, आरोपी के घर और वहां खड़ी गाड़ियों की भी तलाशी ली। पुलिस को अंदेशा है कि यह तस्करी के बड़े नेटवर्क का हिस्सा है। देर रात तक कार्रवाई जारी रही। पुलिस को सूचना मिल रही थी कि रॉय कॉलोनी में दूध डेयरी की आड़ में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है। इसी इनपुट के आधार पर एएनटीएफ की टीम ने जाल बिछाया।


