भास्कर न्यूज | बाड़मेर जिले में उचित मूल्य दुकानों के आवंटन को लेकर आवेदन करने वाले पात्र अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 27 जनवरी से जिला रसद कार्यालय बाड़मेर में तहसीलवार आयोजित होंगे। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार की ओर 14 नवंबर 2025 को जारी विज्ञप्ति के क्रम में प्राप्त आवेदनों के आधार पर यह साक्षात्कार आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 जनवरी को तहसील चौहटन के आवेदकों के साक्षात्कार सुबह 11 बजे, तहसील धनाऊ के दोपहर 12 बजे तथा तहसील सेड़वा के अपराह्न 2 बजे होंगे। इसी तरह 28 जनवरी को तहसील बाड़मेर ग्रामीण के आवेदकों के साक्षात्कार सुबह 11 बजे आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद 29 जनवरी को नगर परिषद बाड़मेर के आवेदकों के साक्षात्कार सुबह 11 बजे, तहसील बाड़मेर एवं बाटाडू के अपराह्न 2 बजे होंगे। वहीं 30 जनवरी को तहसील शिव के आवेदकों के साक्षात्कार सुबह 11 बजे, तहसील रामसर के दोपहर 12 बजे तथा तहसील गडरारोड के आवेदकों के साक्षात्कार अपराह्न 2 बजे आयोजित किए जाएंगे। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि सभी पात्र आवेदकों को साक्षात्कार में उपस्थित होने के लिए पत्र कार्यालय की ओर से प्रेषित किए जा चुके हैं। यदि किसी आवेदक को पत्र प्राप्त नहीं हुआ है, तो भी वह अपनी संबंधित तहसील की निर्धारित तिथि एवं समय पर साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकता है। साक्षात्कार से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला रसद कार्यालय बाड़मेर से संपर्क किया जा सकता है।


