‘मेरी दुनिया’ थीम पर पेंटिंग स्पर्धा 21 जनवरी तक भेज सकते हैं पेंटिंग

भीलवाड़ा | राष्ट्रीय बालिका दिवस (24 जनवरी) पर दैनिक भास्कर मेरी दुनिया विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। इसमें हर उम्र के लोग भाग ले सकते हैं और थीम को कैनवास पर उकेर सकते हैं। अपनी दुनिया को किस तरह से देखते हैं, उन सभी भावनाओं को रंगों के माध्यम से उकेर सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 21 जनवरी तक अपनी पेंटिंग ड्राइंग दैनिक भास्कर कार्यालय में भेज सकते हैं। कैनवास या ड्राइंग शीट पर ही प्रतिभागी अपना नाम, क्लास, मोबाइल नंबर और स्कूल या संस्था का नाम लिख कर भेजेंगे। प्रतियोगिता तीन कैटेगरी में विभाजित की जाएगी। जूनियर कैटेगरी में क्लास एक से क्लास 7 तक, सब जूनियर कैटेगरी में क्लास 8 से 12वीं तक। सीनियर कैटेगरी में 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले महिला और पुरुष सभी भाग ले सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *