यूआईटी: अब 1.50 करोड़ तक की स्वीकृति स्थानीय स्तर पर हो सकेगी

भीलवाड़ा | नगरीय विकास एवं आवासन विभाग ने जोधपुर आरयूआईडीपी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता संजय माथुर को यूआईटी भीलवाड़ा के अतिरिक्त मुख्य अभियंता का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। माथुर मूल पद के साथ अब यूआईटी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता का दायित्व भी संभालेंगे। यूआईटी में 3 माह पहले अतिरिक्त मुख्य अभियंता का पद स्वीकृत किया था। इसके बाद अब 1.50 करोड़ तक की स्वीकृति स्थानीय स्तर पर जारी की जा सकेगी। इससे पहले अधीक्षण अभियंता को 75 लाख रुपए तक की स्वीकृति का अधिकार था। माथुर पहले नगर परिषद भीलवाड़ा में आयुक्त, यूआईटी में एक्सईएन और एसई रह चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *