स्वच्छता कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

चित्तौड़गढ़ | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण गतिविधि की ओर से प्रतिमाह के अमावस्या को भोई खेड़ा स्थित संगम महादेव पर कार्यकर्ताओं ने हरित मिलन कार्यक्रम किया। हरित मिलन प्रमुख बालकिशन भोई ने बताया कि हरित मिलन की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रान्त सहसंयोजक धर्मपाल गोयल, व्यापार संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश लड्ढा के सानिध्य में प्रारंभ हुआ। कार्यकर्ताओं ने गंभीरी नदी के घाटों और मंदिर के आसपास की स्वच्छता की। आसपास के प्लास्टिक कपड़े कैसे हटाए तथा पेड़ पौधों की देख रेख की इसके उपरांत एक बैठक के स्वरूप में आगामी कार्य योजना की रूपरेखा बनाई। जिसमें नगर धार्मिक प्रमुख गोविंद सोनी ने नगर में स्थित प्रमुख मंदिरों की स्वच्छता का सुझाव दिया । प्रांत प्रमुख जितेंद्र त्रिपाठी ने आगामी प्रांत बैठक की योजना प्रस्तुत की। एकल ग्राम उत्थान के मनोज वैष्णव ने एकल के सभी 480 गांव में पर्यावरण संरक्षण के कार्य का संकल्प दोहराया। कार्य में नागपुर से आए परमात्मा एक सेवा संस्था ग्रुप ने स्वच्छता एवं पर्यावरण कार्यों में योगदान दिया। गीता चौधरी, सुषमा महाजन, शालिनी महाजन, राधाबाई, पल्लवी, गुड्डी, प्रियंका, पुरुषोत्तम परिवार उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *