चित्तौड़गढ़ | युवा लोक कला संस्थान द्वारा 7 फरवरी को एक शाम लता मंगेशकर के नाम कार्यक्रम होटल रामरखी गार्डन में होगा। संस्थान संरक्षक हेमंत सुहालका ने बताया कि सदस्य रिहर्सल कर रहे है। संस्थापक केके शर्मा ने बताया कि महिला गायिकाओं को प्राथमिकता मिलेगी। संयोजक डॉ रमेशराव शिंदे ने बताया कि गायकों और गीतों का चयन कर लिया है। सह संयोजक पद्मेश शर्मा रियाज करवा रहे हैं। जिसमें प्रहलाद पाराशर, राजेशसिंह राव, कैलाशचंद्र लोट, श्यामसुंदर व्यास, राजकुमार सोनी लक्की सिद्दीकी, दिलदार ख़ान, ओमप्रकाश शर्मा, पुरु पुगलिया,समर प्रजापत, राजेंद्र पालीवाल, रेशम भोजवानी, ईशाकंवर भाटी, संध्या प्रजापत, निर्मला नाराणीवाल, अंजू शर्मा आदि उपस्थित रहे।


