संचालक मंडल का चयन, 75 पार के वरिष्ठों का सम्मान

उज्जैन | दिगंबर जैन सोशल ग्रुप अरिहंत की साधारण सभा हुई। इसमें वर्ष 2026 के लिए नए संचालक मंडल का चयन किया गया। महेंद्रकुमार जैन दुग्ध संघ ने सर्वानुमति से सुलोचना रूपेंद्र सेठी को अध्यक्ष, इंद्रा राकेश बुखारिया को सचिव और संतोष सुरेशचंद जैन को कोषाध्यक्ष घोषित किया। सचिव ताराचंद ने वर्ष 2025 के कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष राकेश चेतना जैन ने आय-व्यय पत्रक पेश किया। 75 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके वरिष्ठ सदस्यों का शाल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। सभा की अध्यक्षता सुनील बडघारिया ने की। कार्यक्रम में संरक्षक विमलचंद बाकलीवाल, संस्थापक अध्यक्ष राजेंद्र जैन और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में अलका जैन और टीम ने हाऊजी गेम खिलाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *