बैरागी उरांव के निधन पर सांसद ने शोक जताया

लोहरदगा | गुमला विधानसभा के तीन बार विधायक रहे चैनपुर निवासी बैरागी उरांव का रविवार को रांची में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार चैनपुर में किया जाएगा। वहीं उनके निधन पर लोहरदगा लोकसभा सांसद सुखदेव भगत ने गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि उनके निधन से कांग्रेस को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके जन सेवा एवं संघर्ष के योगदान को सदैव याद किया जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति दे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *