सालवी समाज चौखला की बैठक में कुरीतियां मिटाने का लिया संकल्प, कई निर्णय भी लिए

चित्तौड़गढ़ | सालवी समाज सावा चौखला की मासिक बैठक अमावस्या पर सावा स्थित बाबा रामदेव मंदिर पर हुई। बैठक में सावा चौखला के 36 गांवों के 125 समाजजन मौजूद रहे। बैठक में सर्वसम्मति से सामाजिक उत्थानों के विभिन्न निर्णय पारित किए। समाज की जाजम पर नशा पूर्णतया बंद रहेगा, मृत्युभोज, गंगोज केवल एक टाईम व एक मिठाई निर्धारित होगी। मृत्युभोज, गंगोज, शादी मायरा, प्रसादी, मूंडन, गोल, बीटी आदि सामाजिक कार्यक्रमों में कपड़ा प्रथा पूर्णतया बंद रहेगी, इसके स्थान पर नगद राशि दे सकेंगे। कपड़े केवल ननिहाल, ससुराल एवं दादेरा के ही मान्य होंगे। रिटर्न गिफ्ट देना पूर्णतया बंद रहेगा, मृत्युभोज में लेण पूर्णतया बंद रहेगी, गंगोज में पतवारी आने-जाने के लिए डीजे पूर्णतया बंद रहेगा, शादी में आधा किलो चांदी एवं दो तोला सोना से अधिक लाने पर प्रतिबंध रहेगा, शिक्षा, सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए प्रेरित किया। प्रतिभावान बच्चों को आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया। समाजजनों ने बाबा रामदेव मंदिर में शपथ लेकर नियम पालन का संकल्प लिया। आभार चौखला अध्यक्ष श्यामलाल सालवी व कोषाध्यक्ष मांगीलाल सालवी ने जताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *