उज्जैन-उन्हेल रोड पर बाइक को रौंदा, एक की मौत

भास्कर संवाददाता | उज्जैन उज्जैन-उन्हेल रोड पर बाइक सवार दो लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जिससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। भैरवगढ़ थाना पुलिस ने बताया नागझिरी में रहने वाले 28 वर्षीय सुल्तान पिता सलीम खान और 17 वर्षीय रेहान पिता मंसूर रविवार को बाइक से हुसैन टेकरी पर दर्शन के लिए गए थे। दर्शन के बाद दोनों रात में वापस उज्जैन की ओर आ रहे थे। इस दौरान उज्जैन-उन्हेल रोड पर ग्राम रुई गढा के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सुल्तान की मौत हो गई। वहीं रेहान घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए चरक भेजा गया। इधर पोस्टमार्टम के बाद सुल्तान का शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *