ठगी के सदमे में पति-पत्नी सुसाइड करने कमरे में बंद:बोली- घर कैसे जाऊं, मैंने सब बर्बाद कर दिया; पति से छिपकर कर्जा लिया, रकम नहीं बता पा रही

भरतपुर की 29 से ज्यादा महिलाओं से 96 लाख की ठगी करने वाले वाले पति-पत्नी ने उन्हें लाखों के सपने दिखाए थे। किसी को ज्वेलरी डिजाइनर बनने का झांसा दिया था तो किसी की चूड़ी फैक्ट्री खुलवाने का वादा किया था। महिलाओं ने इन सपनों के चलते घर-जमीन गहने बेच कर लोन लिया। किसी-किसी ने तो लोन की बात घर पर बताई ही नहीं। अब उनका कहना है हम घर पर क्या जवाब देंगी। पीड़ित महिलाएं कहती हैं- पति ने साफ कह दिया है कि अगर रुपए वापस नहीं आए तो घर मत लौटना। वहीं एक महिला ने अपने पति के साथ ही सुसाइड करने की कोशिश की। पढ़िए- राजीविका के नाम पर ठगी की ग्राउंड रिपोर्ट… पहले पूरा मामला समझिए कमरे में बंद कर सुसाइड का प्रयास पहाड़ी के गोपालगढ़ की निवासी बबली और उसके पति रविराज ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और सुसाइड की कोशिश की। जब काफी देर तक दोनों बाहर नहीं निकले तो ग्रामीणों ने दरवाजा खटखटा कर उन्हें बाहर बुलाया। बबली कहती हैं- मैंने अपने परिवार को समस्या में डाल दिया है। पूरा परिवार सड़क पर आ जाएगा। घर गिरवी रखा है, मेरी वजह से पति बच्चे सभी सड़क पर आ जाएंगे। इसलिए मैंने और मेरे पति सुसाइड करने की सोची था। ज्वेलरी का काम खुलवाने का झांसा बबली ने बताया- शिव सिन्हा ने कहा था कि हम आपके लिए ज्वेलरी का काम खुलवाएंगे। चूड़ियों में नग लगाने का काम खुलवाएंगे। उससे आपको 70 हजार महीने की सेल होगी। शिव ने कहा था कि तुम अपना घर गिरवी रख दो और पैसे जमा करवा दो। इसके बाद मैंने 6 लाख रुपए में अपना घर गिरवी रखवा दिया। शिव ने कहा था कि मैं अपने NGO से आपको 5 लाख का फंड दिलाऊंगा। अब कर्ज देने वाला पैसे वापस मांग रहा है। खेत गिरवी 25 को रजिस्ट्री हो जाएगी सावित्री निवासी बुरानी ने बताया कि मुझे शिव सिन्हा ने चूड़ी में नग लगाने की मशीन लगाने के झांसा दिया था। शिव ने सावित्री से कहा कि मैं तुम्हे अपनी NGO की तरफ से फंड दिलाऊंगा। जिसमें तुम्हें 15 लाख का फंड मिलेगा। हमारी आर्थिक स्थिति खराब थी। इसलिए मैंने अपना 1 बीघा खेत 6 लाख में गिरवी रख दिया। जिसे खेत गिरवी रखा है वह 25 जनवरी को अपने नाम खेत की रजिस्ट्री करवा लेगा। चेक देने का झांसा दिया था सावित्री ने बताया- शिव ने झांसा दिया था कि इससे तुम्हें 50 हजार रुपए महीने तक की कमाई होगी। 24 जनवरी को सावित्री ने शिव को पैसे दे दिए। उसने पैसे लेकर कोई सामान नहीं दिया था। शिव ने कहा था- 16 जनवरी को चेक दे दिया जाएगा। सावित्री ने कुछ कैश और ऑनलाइन रुपए शिव को दिए थे। सावित्री का पति रमेश चंद मजदूरी करता है। सावित्री के पति के पास 2 बीघा जमीन थी। उसमें से 1 बीघा कर्ज के चलते पहले ही बिक गई। अब सावित्री के पास जमीन नहीं है। सुसाइड ही दिख रहा है अंतिम रास्ता- पीड़ित शिमला निवासी नगला कलां ने बताया कि मैंने शिव सिन्हा को 9 लाख रुपए दिए थे। पति के डर की वजह से FIR में 5 लाख 50 हजार रुपए लिखवाए। अगर पति को 9 लाख के बारे में पता लगा तो, वह मुझे घर बाहर निकाल देगा। इसलिए मुझे डर है। वैसे ही अब पैसे तो, मिलने नहीं सुसाइड करने के अलावा कोई चारा भी नहीं बचा। साबुन बनाने की मशीन लगवा देंगे शिमला ने बताया कि मैंने शिव सिन्हा को 9 लाख रुपए दिए थे। जिसमें कुछ कैश दिया था और कुछ पैसे अकाउंट में जमा किए थे। शिमला ने स्वंय सहायता समूह की महिलाओं से लोन पर रकम ली थी। कुछ पैसा गहने गिरवी रखकर लिए थे। 3 प्रतिशत ब्याज पर लोन लिया था। 16 जनवरी को शिव कुमार को पैसे दिए थे। पैसे देने के बाद शिव का फोन बंद है। शिव ने कहा था कि वह घर पर साबुन बनाने की मशीन लगाएगा। इसके साथ ही चूड़ी बनाने का काम भी शुरू करवाने की बात की थी। पैसे नहीं मिले तो, पति घर से बाहर निकाल देगा उसे पैसे लेने के बाद कोई सामान नहीं दिया। हमें इसलिए शिव पर यकीन था कि वह रिचा यादव और निखिल के टच में था। इसलिए विश्वास करके उसे पैसे दे दिए। अब 16 जनवरी से उसका फोन बंद आ रहा है। इसके बारे में मेरे पति राम खिलाड़ी को नहीं पता। वह मूर्ति बनाने का काम करते हैं। उन्हें पता लगा तो घर से बाहर निकाल देगा। पढ़ें ये खबर भी… राजस्थान की 29 महिलाओं से 96 लाख की ठगी:पति-पत्नी ने साड़ी, सेनेटरी नैपकिन और चूड़ी की मशीन लगाने का झांसा दिया भरतपुर में 29 महिलाओं से 96 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। ठग पति-पत्नी ने महिलाओं को चूड़ी, साड़ी और सेनेटरी पैड लगाने की मशीन देने के नाम पर ठगी की। मशीन की जगह महिलाओं को मशीनों के कुछ पार्ट्स दे दिए। मशीन के लिए कहने पर टाल-मटोल करते रहे। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *