गुमला में पासवान युवा सेना का गठन, संगठन विस्तार के लिए 11 सदस्यों को मिली जिम्मेवारी

भास्कर न्यूज | गुमला गुमला जिला दुसाध समाज की बैठक गांधी नगर सिसई रोड में हुई। बैठक की अध्यक्षता समाज के संरक्षक मोहन पासवान ने की। बैठक में सर्वसम्मति से पासवान युवा सेना का गठन किया गया। युवा सेना के संगठन विस्तार के लिए 11 सदस्यों को जिम्मेवारी दी गयी। जिसमें गंदूर पासवान, मनोज पासवान, दिलीप पासवान, संदीप पासवान, अभिमन्यु पासवान, अमरनाथ पासवान, विनोद पासवान, अजय पासवान, उपेंद्र पासवान, राजेश पासवान, विजय पासवान व शांतनु पासवान है। बैठक में सभी लोगों के राय आने के बाद समाज के वैसे परिवार जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन गुजर बसर कर रहे हैं और आर्थिक तंगी में जी रहे है। ऐसे परिवार को पासवान युवा सेना द्वारा आर्थिक मदद करने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रस्ताव आया कि हर महीने दो परिवार की मदद की जाएगी। जिन्हें चावल, दाल, तेल व कंबल दिया जायेगा। साथ ही वैसे बच्चे जो गरीबी के कारण मैट्रिक व इंटर की परीक्षा लिखने से वंचित हैं। उन बच्चों को पासवान युवा सेना द्वारा पढ़ाई के लिए मदद किया जाएगा। मोहन पासवान ने कहा है कि युवा पूरे उत्साह व उमंग के साथ समाज को मजबूत करने का काम करें। हरिदास राम ने कहा है कि पहली बैठक में गुमला शहर के दुसाध समाज के लोग शामिल हुए है। अगली बैठक संडे को हो तो उसमें हर एक परिवार को जोड़े। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले सभी लोगों को बैठक में बुलाये। गंदूर पासवान, संदीप पासवान, मनोज पासवान व दिलीप पासवान ने कहा है कि हर संडे को अब पासवान युवा सेना की बैठक होगी। साथ ही अगली बैठक में पासवान समाज पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन पर विचार-विमर्श किया जाएगा। नागफेनी कोयल तट के किनारे समारोह होगा। जिसमें जिलेभर से समाज के लोगों को आमंत्रित किया जायेगा। बैठक में दुर्गा राम, गणेश पासवान, करण पासवान, राहुल पासवान, गंगा पासवान, राजेश पासवान, गंदूर पासवान, उपेंद्र पासवान, मनोज पासवान, दिलीप पासवान, अमरनाथ, सूरज पासवान, विनोद पासवान सहित कई लोग थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *