नवरत्नपुर डैम से बरामद हुआ 15 वर्षीय शंभु का शव

प्रतापपुर | प्रखंड के हुमाजांग पंचायत के सिमराडीह निवासी संतोष चौधरी का 15 वर्षीय शंभु का शव नवरतनपुर डैम से सोमवार को पुलिस ने बरामद कर लिया है।शंभु बीते पांच दिन से लापता था।जिसको लेकर मृतक शंभु के पिता व परिजनो ने प्रतापपुर थाना में गुमसुदगी का मामला दर्ज कराया था।जिसके बाद से प्रतापपुर पुलिस एवं जिला पुलिस 15 वर्षीय शंभु की खोजबीन शुरू कर दिया था।काफी खोजबीन के बाद सोमवार को पुलिस ने 15 वर्षीय शंभु का शव नवरतनपुर डैम से बरामद कर लिया गया ।बरामद शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनो को सौप दिया ।बता दे कि शंभु विक्षिप्त था।बुधवार को वह अपने घर के पास खेल रहा था और लापता हो गया था।परिजनो के काफी खोजबीन करने तथा शोशल मीडिया व अखबारो में गुमशुदी को लेकर प्रकाशित किया गया ।जिसके बाद प्रशासन सक्रीय होकर खोजबीन शुरू किया था।मृतक शंभु के मौत पर परिजनो का रो रो कर बुरा हाल हो गया है ।तथा गांव में शोक की लहर है। उल्लेखनीय है कि सोमवार को पांचवें दिन ग्रामीणों ने नवरतनपुर डैम में एक तैरता हुआ शव देखे जाने के बाद इसकी सूचना घोरीघाट पिकेट प्रभारी मोहन तिर्की को दी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *