कोटा में दो से पांच घंटे तक बिजली कटौती:रंगबाड़ी, पार्श्वनाथपुरम, तलवंडी ए,बी सेक्टर इलाकों में लाइनों के मेंटेनेंस के चलते पावर सप्लाई कट

कोटा शहर में बिजली की लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते आज कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली कटौती रहेगी। निजी बिजली कंपनी की ओर से यह शटडाउन लिया गया है ताकि लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव किया जा सके। इस दौरान तकनीकी टीमों द्वारा वायरिंग, पोल और फीडर की जांच का कार्य किया जा रहा है। कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। मेंटेनेंस पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक: अजय आहूजा नगर, पुलिस चौकी क्षेत्र के आसपास रंगबाड़ी योजना, घरौंदा योजना, विनोबा भावे नगर बालाजी सीटी स्कैन के आसपास के इलाकों में 5 घंटे बिजली कटौती। दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक: पार्श्वनाथपुरम, स्वर्ण विहार, योगी रेजीडेंसी, जीके रेजीडेंसी, महावीर मिशन अस्पताल व आसपास का क्षेत्र में 4 घंटे बिजली कटौती। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक: बापू बस्ती, विमल किराना स्टोर के पास, सिलिकॉन सिटी, लक्ष्मण विहार प्रथम और आसपास का क्षेत्र ,तलवंडी सेक्टर ए इलाकों में 4 घंटे बिजली कटौती। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक: गिरिराज धाम, प्रताप टाउनशिप, अभिषेक एन्क्लेव, श्रीनाथ रेजीडेंसी, दुर्गा नगर, श्री कृष्ण रेजीडेंसी, अक्षत विला, अर्पण विहार, ज्ञान विहार, विनायक सुख-धाम, वैशाली नगर और आसपास का क्षेत्र, सोगरिया लेबर चौराहा,न्यू राजीव गांधी नगर इलाकों में 4 घंटे बिजली कटौती। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक: वृन्दावन अपार्टमेंट, देश की धरती, कार बाजार, ज्ञान शांति अस्पताल, सुभाष नगर 1 व 2, टायर मार्केट विश्वकर्मा नगर, कृष्णा नगर, बालाजी नगर, रंगबाड़ी मुक्ति धाम, मधु स्मृति गार्डन, शगुन मैरिज गार्डन, रंगबाड़ी लालबाई मंदिर का चौक, राजू भड़ाना दूध डेयरी की गली, रंगबाड़ी कच्ची बस्ती इलाकों में 4 घंटे बिजली कटौती। दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक: तलवंडी सेक्टर बी में 2 घंटे बिजली कटौती।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *