बास्केटबॉल कोर्ट पर छत्तीसगढ़ का कब्जा:हेमचंद यादव विश्वविद्यालय जीता ‘ईस्ट जोन चैंपियनशिप’ का खिताब, रिमझिम बनीं ‘बेस्ट प्लेयर’

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय (महिला) बास्केटबॉल टूर्नामेंट का सोमवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग, छत्तीसगढ़ ने खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं, टूर्नामेंट में 137 अंक बटोरने वाली संत गहिरा गुरु विवि की रिमझिम मिश्रा ‘बेस्ट प्लेयर’ चुनी गईं। इसके अलावा प्रदर्शन करने वाली अंतिम चार टीमें अब अगले साल जैन विश्वविद्यालय, कर्नाटक में होने वाले ‘ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट’ में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। मैदान पर दिखा ‘लीग’ का रोमांच टूर्नामेंट के अंतिम दिन खेले गए मैच में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय ने अपने तीनों लीग मैच जीतकर पहले स्थान पर कब्जा जमाया। कोलकाता विश्वविद्यालय दो जीत के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय को तीसरा स्थान मिला। खास बात यह है कि ये सभी टीमें अब अगले साल जैन विश्वविद्यालय, कर्नाटक में होने वाले ‘ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट’ में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। खिलाड़ियों ने जीता दिल समापन समारोह में कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने खिलाड़ियों के जोश की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि अलग-अलग भाषाओं और संस्कृतियों से आई इन बेटियों ने एक छत के नीचे रहकर जो खेल भावना दिखाई, वह अद्भुत है। जो जोर लगाएगा, वही जीतेगा मुख्य अतिथि एम्स गोरखपुर की डायरेक्टर मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा- जो जोर लगाएगा, वही जीतेगा। अगर नहीं भी जीते, तो भी कोशिश की सराहना होगी। निष्पक्षता और अनुशासन की मिसाल टूर्नामेंट के ऑब्जर्वर प्रो. प्रशांत कुमार दास ने गोरखपुर विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं को 100 में से 100 अंक दिए। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल जैसे अन्य आयोजनों की तुलना में यहां का व्यवहार और शुचिता ‘जमीन-आसमान’ के फर्क जैसी श्रेष्ठ है। वहीं विजेता टीम के मैनेजर ने भी डीडीयू की निष्पक्षता की तारीफ करते हुए कहा कि पूरे टूर्नामेंट में रेफरी के किसी भी फैसले पर कोई सवाल नहीं उठा। खेल भावना सबसे महत्वपूर्ण स्वागत वक्तव्य देते हुए प्रोफेसर विजय चहल ने कहा कि जीत और हर खेल का एक भाग है. लेकिन खेल भावना सबसे महत्वपूर्ण है। यह खेल भावना ही पूरे टूर्नामेंट की उपलब्धि रही। आयोजन सचिव डॉ.राजवीर सिंह ने बताया कि कुल 27 नॉकआउट और 6 लीग मैच खेले गए। इसमें हेमचंद विश्वविद्यालय ने तीन, कोलकाता विश्वविद्यालय ने दो और संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय ने एक लीग मैच जीता। मैचों का नतीजा एक नजर में…
पहला मैच: कोलकाता विवि ने संत गहिरा गुरु विवि को 45-28 से हराया। दूसरा मैच: हेमचंद विवि ने रविशंकर शुक्ल विवि को 53-21 से मात दी। तीसरा मैच: कोलकाता विवि ने रविशंकर शुक्ल विवि को 55-21 से हराया। चौथा मैच: हेमचंद विवि ने संत गहिरा गुरु विवि को 36-26 से हराकर ट्रॉफी जीती।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *