शिक्षक भर्ती चौथे दिन 6-परीक्षा केंद्र पर 1536 अभ्यर्थी नामांकित:लेवल-1 संस्कृत विषय में कड़ी चेकिंग के बाद दिया प्रवेश

राजस्थान में आज चौथे दिन शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित हुई। आज लेवल-1और लेवल-2 की परीक्षा दो पारियों में करवाई जा रही है। पहली पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 तक है। दूसरी पारी 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। पहली पारी प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा-2025 (लेवल-1) संस्कृत के लिए कोटा में 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कुल 1536 अभ्यर्थी इस परीक्षा में नामांकित हैं। नयापुरा के वोकेशनल सरकारी स्कूल परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी पहुंचे। यहां पुलिस जवानों ने मेटल डिटेक्टर से चेकिंग की। परीक्षा केंद्र के बाहर जैकेट, मेटल बटन वाले स्वेटर और जैकेट उतरवाए गए, साथ ही अभ्यर्थियों के जूते भी खुलवाकर पूरी तरह से चेक किया गया। दूसरी पारी की परीक्षा आज दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा-2025 (लेवल-द्वितीय) संस्कृत विषय की परीक्षा के लिए 15 केंद्र हैं, इसमें 3744 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा की सुरक्षा के लिए हर केंद्र पर 4-4 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा अधिकृत फर्म ने सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। फर्म ही हैंडहेल्ड मेटल डिटेक्टर (एचएचएमडी) से फ्रिस्किंग और बायोमेट्रिक व्यवस्था संभाल रही है। निगरानी के लिए 10 सतर्कता दल गठित किए गए हैं, जिनमें प्रत्येक दल में एक आरएएस अधिकारी, एक आरपीएस अधिकारी और एक शिक्षा विभाग का अधिकारी शामिल है। बोर्ड के अनुसार, कुल 7,759 रिक्तियों के लिए 9.54 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। बोर्ड के अनुसार कर्मचारी चयन बोर्ड के अनुसार 7759 वैकेंसी के लिए 9.54 लाख से ज्यादा कैंडिडेट परीक्षा देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *