जमीनी विवाद में महिला पर हमला, सीकर बंद का आह्वान:लोगों ने की बदमाशों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग; घायल अस्पताल में भर्ती

सीकर जिले के मूंदवाड़ा गांव में जमीन विवाद को लेकर महिला पर कैंपर गाड़ी चढ़ाने के मामले में बड़ी संख्या में ग्रामीण एसपी ऑफिस पहुंचे। ग्रामीणों ने सोमवार को एसपी से मिलकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। लोगों ने आरोपियों के मंगलवार तक गिरफ्तार नहीं होने पर सीकर बंद की चेतावनी दी। भाजपा नेता राकेश कटराथल ने बताया- 11 जनवरी को घटना हुई थी, 9 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। बदमाशों ने महिला पर कैंपर गाड़ी चढ़ा दी थी
भाजपा नेता राकेश ने बताया- गाड़ियों में आए बदमाशों ने दलित विवाहिता पर कैंपर गाड़ी चढ़ा दी थी। इससे उसकी प्राइवेट पार्ट के ऊपर की हड्डियां टूट गई। सिर में गंभीर चोटें आई हैं। विवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में सदर पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पड़ोसी से चल रहा था विवाद
पुलिस के अनुसार चंदपुरा गांव में ममता पत्नी प्रकाश का मूंडवाड़ा में खेत है। पीड़िता का पड़ोसी चिरंजीलाल, उसका पुत्र बलवीर के साथ जमीनी विवाद चल रहा है। चिरंजीलाल का परिवार आए दिन गाली गलौज करता है। महिला के परिजनों का आरोप है कि 11 जनवरी को चिरंजीलाल कई गाड़ियां लेकर बदमाशों के साथ मौके पर पहुंचा। जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया और कैंपर गाड़ी ममता पर चढ़ा दी। पुलिस बोली- जांच कर रहे, आरोपियों की तलाश
SHO इंद्रराज मरोड़िया ने कहा- घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे। वहां मौजूद लोगों को रिपोर्ट करवाने के लिए कहा तो उन्होंने थाने पर आने के लिए बात कही। इसके बाद उन्होंने एसपी ऑफिस में शिकायत दी। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए अब इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *