राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से ग्रेड थर्ड टीचर एग्जाम चौथे दिन मंगलवार को भी जारी है। पहली पारी में चेकिंग कर एक घंटे पहले नौ बजे तक सेंटर पर एंट्री दी गई। इस दौरान शूज व मौजे खुलवाकर भी चेक किया। सेंटर पर कैंडिडेट्स को जानकारी देने के लिए माइक भी लगाए और अनाउंस किया। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त रहे। पहली पारी के लिए 3 सेंटर पर 669 कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड है। दूसरी पारी की परीक्षा 04 सेंटर पर होगी। 1008 कैंडिडेट्स शामिल होंगे। कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर की ओर से अधिकृत फर्म ने सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। फर्म ही हैंडहेल्ड मेटल डिटेक्टर (एचएचएमडी) से तलाशी और बायोमेट्रिक व्यवस्था संभालीं। निगरानी के लिए सतर्कता दल गठित किए गए हैं, जिसमें प्रत्येक दल में एक आरएएस अधिकारी, एक आरपीएस अधिकारी और एक शिक्षा विभाग का अधिकारी शामिल है। सावित्री स्कूल, जेल तिराहा, कलेक्ट्रेट के बाहर, रोडवेज बस स्टेंड और सेशन कोर्ट के बाहर ट्रैफिक का अतिरिक्त जाप्ता लगाया गया है। इसके अलावा रोडवेज बसों की एक्स्ट्रा व्यवस्था की गई है। ………


