रीवा में कार-बाइक आमने-सामने भिड़ंत, युवक की मौत:सगरा मोड़ पर हुआ हादसा; हवा में उछलकर गिरे युवक ने मौके पर ही दम तोड़ा

रीवा-सिरमौर मार्ग पर सगरा मोड़ के पास भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने सामने से बाइक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि युवक हवा में उछलकर दूर जा गिरा और मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान ग्राम पहाड़िया निवासी अजय साकेत के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भिजवा दिया है। मंगलवार सुबह अजय साकेत अपनी अपाचे बाइक से शहर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सगरा मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही सामने आ रही है। फिलहाल कार चालक की पहचान और तलाश की जा रही है। इसके लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सगरा मोड़ बना एक्सीडेंट जोन युवक की मौत से परिजनों में शोक का माहौल है। वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि सगरा मोड़ दुर्घटना संभावित क्षेत्र बन गया है। आए दिन यहां हादसे होते रहते हैं। लोगों ने प्रशासन से यहां ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *