हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर नागौर में उत्साह:प्रभात फेरी से भाव जागरण और घर-घर से ‘राम भोग’ का संग्रह

समर्थ सक्षम हिंदू और समर्थ सक्षम राष्ट्र की अवधारणा को साकार करने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले राष्ट्रव्यापी हिंदू सम्मेलन के द्वितीय चरण की तैयारियां नागौर में परवान पर हैं। आगामी रविवार, 25 जनवरी को जिला मुख्यालय की चार प्रमुख बस्तियों में इन सम्मेलनों का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता और जन-जन में उत्साह भरने के लिए आयोजन समिति द्वारा व्यापक स्तर पर भाव जागरण अभियान चलाया जा रहा है। ​प्रभात फेरी और राम भोग से जनसंपर्क बस्तियों में अलसुबह निकाली जा रही प्रभात फेरियों के माध्यम से धर्म और राष्ट्र के प्रति अलख जगाई जा रही है। बालसमन्द और श्रीराम बस्ती में लगातार दूसरे दिन भी प्रभात फेरियां निकाली गईं, जिसमें स्थानीय नागरिकों और मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर राम भोग के लिए एक-एक मुट्ठी अन्न भी एकत्र कर रहे हैं, ताकि समाज का हर व्यक्ति इस पावन कार्य से जुड़ाव महसूस कर सके। ​बालसमन्द और श्रीराम बस्ती में भूमि पूजन संपन्न सम्मेलन के आयोजन हेतु निर्धारित स्थलों पर धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भूमि पूजन का कार्य संपन्न किया गया। बालसमन्द शाखा स्थल पर हनुमानप्रसाद दाधीच और नितेश दवे के नेतृत्व में भूमि पूजन हुआ, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसी प्रकार श्रीराम बस्ती में श्रीराम मंदिर के पास दोपहर सवा एक बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन विधि संपन्न हुई। श्रीराम शाखा क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान संरक्षक प्रेम जांगीड़ और संयोजक राधेश्याम गोदारा सहित आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। ​समाज के विभिन्न वर्गों का मिल रहा सहयोग आयोजन की सफलता के लिए सुरेश पारीक, कमल किशोर अग्रवाल और राम अवतार चांडक सहित कार्यकर्ताओं की टोली जुटी हुई है। डॉ. पल्लव शर्मा, संदीप जांगीड़ और संजय सोनी जैसे कार्यकर्ताओं के साथ-साथ संगीता बजाज, सरिता चांडक और अन्य मातृशक्ति भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। मंत्रोच्चार और जयघोष के बीच संपन्न हुए इन कार्यक्रमों ने पूरे क्षेत्र के वातावरण को भक्तिमय बना दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *