कांकेर NH30 पर कार-बाइक की टक्कर, 1 मौत:चारामा में बाइक सवार अधेड़ ने तोड़ा दम; कार के परखच्चे उड़े

कांकेर जिले में नेशनल हाईवे-30 पर सड़क हादसे में बाइक सवार एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर से हुआ। जानकारी के अनुसार, यह घटना 19 जनवरी की शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच ग्राम रतेसरा स्थित नेशनल हाईवे-30 पर हुई। मामला चारामा थाना क्षेत्र का है। कांकेर से चारामा की ओर जा रही एक कार और ग्राम रतेसरा से हाईवे पर आ रही एक बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इलाज के दौरान मृत घोषित घटना की सूचना मिलते ही चारामा थाना की पेट्रोलिंग पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत चारामा अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान ग्राम बाबू दबेना निवासी अरुण यादव के रूप में हुई है। अक्सर होती है घटनाएं ग्रामीणों ने बताया कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वह गांव का मुख्य चौक है और नेशनल हाईवे से सटा हुआ है। यहां स्ट्रीट लाइट की कोई व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण अंधेरे में अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग ग्रामीणों के अनुसार, उन्होंने कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *