प्रदेश के करीब 70 हजार स्कूलों में 23 जनवरी को मेगा पीटीएम आयोजित होगी। इसमें लगभग 65 लाख छात्र और अभिभावकों को जोड़ने की तैयारी है। इससे पहले अक्टूबर में हुई पीटीएम में करीब 46 लाख छात्र-अभिभावक शामिल हुए थे, जबकि साल की पहली पीटीएम में यह संख्या करीब 21 लाख रही थी। मुख्यमंत्री जिस कार्यक्रम में शामिल होंगे, उसमें 500 साइकिलें वितरित की जाएंगी।शिक्षा विभाग साल में तीन से चार बार पीटीएम आयोजित करता है। इस बार सभी स्कूलों को पीटीएम कराने के आदेश जारी किए गए हैं। जिला मुख्यालय पर 9वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्राओं को साइकिलें दी जाएंगी। जिला स्तर पर तकनीकी समिति वेरिफिकेशन कर प्रमाण पत्र देगी, इसके बाद 3 लाख 34 हजार 278 साइकिलों वितरित की जाएगी। मुख्यमंत्री जयपुर के किसी स्कूल से इसकी शुरुआत करेंगे और हर जिला मुख्यालय पर न्यूनतम 21 साइकिलें पहुंचाई जाएंगी।मेगा पीटीएम में स्कूल प्रशासन अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई, सुधार और सुझावों पर चर्चा करेगा।


