अगले हफ्ते दो विक्षोभ से ओले-बारिश का अलर्ट:दोपहर तक धूप, शाम को बादल, अब होगी सीजन की पहली मावठ

कड़ाके की सर्दी के बाद अब विंटर सीजन की पहली मावठ बरसेगी। अगले एक हफ्ते बैक-टू-बैक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेंगे और राजधानी जयपुर सहित आसपास के इलाके में जमकर बारिश होगी। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजधानी में सोमवार को मौसम का मिजाज बदला। दोपहर तक धूप खिली और दोपहर बाद अचानक बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी का दौर चला। इससे दिन के तापमान में गिरावट दर्ज हुई और रात में पारा बढ़कर 13.7 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार पहला सक्रिय विक्षोभ 22 से 24 जनवरी तक रहेगा। राजधानी में 23 जनवरी को मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ मध्यम बारिश होगी। उत्तरी हवा थमने से राहत, हफ्ते में न्यूनतम पारा 5 से 7° बढ़ा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ी इलाकों से मैदानी इलाकों की तरफ चल रही सर्द हवा का दौर थमने से ठंड से राहत है। न्यूनतम तापमान में भी बीते एक हफ्ते में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हुई है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि इस विंटर सीजन सक्रिय विक्षोभ काफी कम रहे, ऐसे में दिसंबर के तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं हुई। जनवरी में पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बर्फबारी होने पर सर्दी ने जोर पकड़ा था। अब फिर से अगले एक हफ्ते बैक-टू-बैक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ सिस्टम रहने से ओले-बारिश का दौर चलेगा और सीजन की पहली अच्छी मावठ होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *