मऊगंज में बाइक ने साइकिल सवार को टक्कर मारी:युवक को आई चोटें, आशीर्वाद हॉस्पिटल के पास हुआ हादसा

मऊगंज शहर में एक सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना वार्ड क्रमांक 2 स्थित आशीर्वाद हॉस्पिटल के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल को टक्कर मार दी। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल मऊगंज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे मऊगंज के वार्ड क्रमांक 2 में यह हादसा हुआ। सीधी जिले के दुवगवा कुर्मियान गांव निवासी अमृतलाल विश्वकर्मा अपने रिश्तेदार के यहां आए हुए थे। वे साइकिल से मऊगंज बाजार जा रहे थे। आशीर्वाद हॉस्पिटल के पास पहुंचते ही सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमृतलाल सड़क पर गिर गए। उनके पैर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को बुलाया और घायल अमृतलाल को सिविल अस्पताल मऊगंज पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। मऊगंज पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बाइक चालक की तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *