एक्सीडेंट में बुआ की मौत, भतीजा घायल:बाइक को टक्कर मारकर आरोपी वाहन चालक फरार

बालोतरा जिले के समदड़ी थाना इलाके में सोमवार शाम रोड एक्सीडेंट में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर के बल गिरने से बुआ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। टक्कर मारने के बाद आरोपी वाहन चालक फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर समदड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रात को मृतका के शव को समदड़ी अस्पताल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया गया। गुरुवार को परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोड़ पर हुई आमने-सामने की टक्कर पुलिस के अनुसार, समदड़ी निवासी करण सैन (पुत्र वासुदेव सेन) 19 जनवरी की शाम करीब साढ़े 6 बजे अपनी बुआ संतोष के साथ बाइक पर गेलावास से समदड़ी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान बुरड़ से तिरगटी गांव के बीच सड़क के मोड़ पर सामने से आ रहे एक अज्ञात चौपहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि संतोष बाइक से उछलकर सिर के बल सड़क पर गिर गईं। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं करण को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। अंधेरा होने के कारण वाहन की पहचान नहीं हो पाई। अस्पताल में तोड़ा दम हादसे के बाद घायल संतोष को तुरंत समदड़ी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। समदड़ी थाने के एएसआई पेमाराम ने बताया कि रात को मृतका के शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया था। गुरुवार को परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी वाहन चालक को पकड़ लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *