डेढ़ साल की बेटी के लिए कुत्ते से भिड़ी मां,VIDEO:सड़क पर खींचकर नीचे गिराया, मासूम को टच नहीं करने दिया; सीने से लगाए बैठी रही

सवाई माधोपुर में डेढ़ साल की मासूम को गोद में लेकर जा रही महिला पर कुत्ते में हमला कर दिया। कुत्ता मां की गोद में लिपटी मासूम पर झपटा और कपड़े खींचकर उसे जमीन पर गिरा दिया। बेटी को बचाने के लिए महिला कुत्ते से भिड़ गई। कुत्ते ने महिला के हाथ पर काट लिया। इस दौरान लोगों ने शोर मचाया तो कुत्ता भाग गया। इसके बाद मां ने मासूम को गोद में उठाया और सीने से लगाए बैठी रही। मामला रविवार शाम का केशव नगर कॉलोनी का चार रास्ते का है। सोमवार को घटना सीसीटीवी सामने आया। देखिए घटना की तस्वीरें… सामने से आया कुत्ता
जानकारी के अनुसार, केशव नगर में रहने वाली राधा अपने घर से बाजार जा रही थी‌। राधा के साथ परिवार के बच्चे और गोद में डेढ़ साल की बच्ची थी। इस दौरान अचानक एक कुत्ता सामने आया। राधा के साथ चल रहे बच्चे दौड़ कर सड़क किनारे चले गए। कुत्ते ने महिला के हाथ पर हमला कर दिया। मां की गोद से गिरी मासूम
इस दौरान डेढ़ साल की मासूम मां के हाथ से छिटककर जमीन पर गिर गई। कुत्ता लगातार हमला करता रहा। इसके बावजूद मां कुत्ते से भिड़ती रही। लगातार हाथ चलाती रही ताकि कुत्ता उसकी बच्ची से दूर हो जाए। इस दौरान एक स्थानीय महिला भी घर से बाहर आई और शोर मचाने लगी। लोगों को आते देखकर कुत्ता भाग गया। इसके बाद राधा ने अपनी मासूम बच्ची को सीने से लगा लिया। डॉग बाइट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… घर के बाहर टहल रहे बुजुर्ग पर कुत्ते का हमला:गले पर काटा, सिर नोचा; चीखे तो लोग बचाने दौड़े, हालत गंभीर पाली में 65 साल के बुजुर्ग को गली में टहलते समय पालतू डॉग ने काट लिया। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। वृद्ध की हालत गंभीर बनी हुई है। (पढ़ें पूरी खबर) जोधपुर में 9 साल के बच्चे को कुत्तों ने काटा,VIDEO:जबड़े में जकड़कर घसीटा, दर्द से चीखता रहा मासूम; हाथ-पैर और सिर पर गंभीर घाव जोधपुर में घर के बाहर सड़क पर 9 साल के बच्चे पर कुत्तों ने हमला कर दिया। एक कुत्ते ने बच्चे को जबड़े से पकड़कर घसीटा और सिर, हाथ व पैर को नाेच डाला। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *