कोटपूतली-बहरोड़ में एडीएम ने ली बैठक:बेटी बचाओ बेटी पढाओ और महिला समाधान समिति पर चर्चा

कोटपूतली में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण की अध्यक्षता में मंगलवार को ‘बेटी बचाओ बेटी पढाओ’ योजना जिला स्तरीय महिला समाधान समिति, पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र, राजस्थान डायन प्रताड़ना निवारण योजना, वन स्टॉप सेंटर और महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र से संबंधित एक बैठक आयोजित की गई। ड्रॉप आउट बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने के निर्देश
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ने सभी सरकारी पत्राचार में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के लोगो का अनिवार्य रूप से उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने ड्रॉपआउट बालिकाओं की पहचान कर उन्हें दोबारा शिक्षा से जोड़ने और सरकारी विद्यालयों में बालिकाओं के लिए अलग शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही, पीसीपीएनडीटी सेल के प्रभावी क्रियान्वयन के भी निर्देश दिए गए। जिला स्तरीय झांकी का दिया सुझाव
सहारण ने संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने, लिंगानुपात में सुधार लाने और लाड़ो प्रोत्साहन योजना जैसी विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए कहा। उन्होंने गणतंत्र दिवस पर ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ और महिला सशक्तिकरण की थीम पर जिला स्तरीय झांकी का आयोजन कर जागरूकता फैलाने की पहल करने का भी सुझाव दिया। वन स्टॉप सेंटर (OSC) पर विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया। इस दौरान, महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक जुगल किशोर निठारवाल ने विभागीय कार्यों की प्रगति और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्रस्तुत की। बैठक में नगर परिषद आयुक्त नूर मोहम्मद सहित शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, पीसीपीएनडीटी, श्रम विभाग और संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *