मारपीट मामला… टपरिया बार्डर को किया गया सील:दोनों ओर से भारी वाहनों के आने-जाने में लगी रोक, रायगढ़ में वाहन मालिकों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के टपरिया बार्डर में मारपीट का मामला सामने आया था। जिसमें ओड़िसा के ट्रांसपोटर्स रायगढ़ के वाहन मालिकों के साथ मारपीट की। जिसके बाद प्रशासन द्वारा टपरिया बार्डर को सील कर दिया गया है। इससे दोनों ओर से चलने वाले बड़ी वाहनों पर रोक लग गई है। रविवार की शाम को यह घटना घटित हुई। जिसके बाद रायगढ़ के वाहन मालिकों ने तमनार थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस ने नामजद समेत 140 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया। मामले में रायगढ़ और ओड़िसा के मध्य टपरिया बार्डर को सील कर देने के बाद से दोनों से चलने वाली ट्रेलर-डंफर वाहनों के आने-जाने में रोक लग गई है। ऐसे में हर दिन हजारों गाड़ियों का आना-जाना अब बंद है। इससे प्लांट में आने वाला ओड़िसा से कोयले का परिवहन अब नहीं हो पा रहा है। वहीं सोमवार की शाम को रायगढ़ वाहन मालिक पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे थे। जहां वाहन मालिकों ने SP से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। जिस पर पुलिस अधीक्षक से जल्द ही मामले में कार्रवाई करने का आश्वसन मिला है। 1000 से अधिक गाड़िया चलती है
इस संबंध में रायगढ़ ट्रेलर यूनियन के अध्यक्ष आशीष यादव ने बताया कि टपरिया बार्डर को प्रशासन से सील कर दिया है। आज कुछ देर के लिए इसे खोला जाएगा। ताकि ओड़िसा में खड़ी रायगढ़ की गाड़ी इस ओर आ सके और ओड़िसा की गाड़ी उस ओर जा सके। इसके बाद फिर सील कर दिया जाएगा। हर दिन 1000 से अधिक गाड़िया इस रोड पर चलती थी। मामले का पटाक्षेप होने तक बार्डर सील रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *