बूंदी में 2 साल से फरार बदमाश गिरफ्तार:चोरी के मामले में थी तलाश, विशेष अभियान में घेरकर दबोचा

बूंदी में पुलिस ने चोरी के एक मामले में 2 साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी रामलाल भील को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी राजेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बसोली थाना पुलिस ने की।
आरोपी रामलाल (45) पुत्र छोटू भील भीलवाड़ा जिले के मांडल गढ़ थाना क्षेत्र स्थित किशना का झोपड़ा का निवासी है। वह पिछले 2 साल से चोरी के मामले में वांछित था और बिजोलिया के आसपास फरारी काट रहा था। पुलिस अधीक्षक बूंदी के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थानाधिकारी हेमराज मीणा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था, जिसने दबिश देकर रामलाल को पकड़ने में सफलता हासिल की।
पुलिस टीम में थानाधिकारी हेमराज मीणा के साथ हेड कॉन्स्टेबल शंकरलाल, कॉन्स्टेबल रामनिवास और कॉन्स्टेबल प्रभुदयाल शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *