दुबई–जयपुर स्पाइसजेट फ्लाइट में पैसेंजर का हंगामा:क्रू के साथ किया दुर्व्यवहार,एयरपोर्ट पर उतरते ही पैसेंजर को हिरासत में लिया

दुबई से जयपुर आने वाली स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब एक पैसेंजर ने उड़ान के दौरान विमान के क्रू के साथ दुर्व्यवहार कर हंगामा शुरू कर दिया। क्रू की शिकायत के बाद जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग होते ही पैसेंजर को सिक्योरिटी स्टाफ ने उतारकर पुलिस के हवाले कर दिया। दरअसल, दुबई से जयपुर आई स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट में फ्लाइट के क्रू के साथ एक पैसेंजर द्वारा दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार सुबह की है, जब फ्लाइट संख्या SG – 58 दुबई से उड़ान भरकर सुबह करीब 10 बजकर 16 मिनट पर जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची। जयपुर एयरपोर्ट से जुड़े सूत्रों के अनुसार, उड़ान के दौरान एक पैसेंजर का व्यवहार लगातार आपत्तिजनक रहा। पैसेंजर ने फ्लाइट के क्रू मेंबर्स के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उनके निर्देशों का पालन करने से इनकार करते हुए फ्लाइट में ही हंगामा शुरू कर दिया। क्रू द्वारा स्थिति को शांत करने की कोशिश की गई, लेकिन पैसेंजर का व्यवहार नहीं सुधरा, जिसके बाद मामले की सूचना एयरलाइन अधिकारियों को दी गई। फ्लाइट के जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड करते ही स्पाइसजेट एयरलाइंस के सिक्योरिटी स्टाफ को सतर्क कर दिया गया। एयरलाइन क्रू की शिकायत के आधार पर सिक्योरिटी स्टाफ ने संबंधित यात्री को फ्लाइट से नीचे उतारा और आगे की कार्रवाई के लिए एयरपोर्ट थाना पुलिस के हवाले कर दिया। एयरपोर्ट थाना पुलिस ने यात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, वहीं एयरलाइन की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इस घटना के बाद पैसेंजर्स और क्रू की सुरक्षा को लेकर एयरपोर्ट और एयरलाइन प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है। क्योंकि फ्लाइट में सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए एयरलाइन की ओर से सख्त नियम लागू हैं, ऐसे में क्रू के साथ दुर्व्यवहार को गंभीरता से लिया जाता है। —- ये खबर भी पढ़ें दुबई से जयपुर आई फ्लाइट में पैसेंजर ने किया हंगामा:एयर इंडिया एक्सप्रेस के क्रू मेंबर के साथ दुर्व्यवहार पर लैंडिंग के बाद पुलिस ने पकड़ा दुबई से जयपुर आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई। जब एक पैसेंजर ने उड़ान के दौरान विमान के क्रू मेंबर के साथ दुर्व्यवहार किया। क्रू मेंबर की शिकायत के बाद जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग होते ही यात्री को सिक्योरिटी स्टाफ ने उतारकर पुलिस के हवाले कर दिया। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *