अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय हुआ मुकाबला:धानका, तोला मजदूर यूनियन के 25 को होंगे चुनाव

हनुमानगढ़ में धानका, तोला मजदूर यूनियन के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हुई। अंतिम दिन 3 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
चिरंजीलाल खर्रा, विनोद लुगरिया और सुभाष बागड़ी ने अध्यक्ष पद के लिए चुनाव अधिकारी एडवोकेट अशोक छोड़ा व वंश छोड़ा को अपने नामांकन पत्र सौंपे। इस दौरान सहायक चुनाव अधिकारी रॉकी पचेरवाल, सतपाल मौर्य और पाली महावर भी मौजूद रहे। चुनाव अधिकारी एडवोकेट अशोक छोड़ा ने बताया कि मतदान 25 जनवरी रविवार को होगा। यूनियन में कुल 567 मतदाता हैं, जिनमें तोला वर्ग के 351 और हम्माल धानका वर्ग के 216 सदस्य शामिल हैं। दोपहर 2 बजे तक नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पत्रों की जांच की गई, जो शांतिपूर्ण रही। चुनाव अधिकारी ने बताया कि जल्द ही प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर उन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
मतदान सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना शुरू होगी और निर्वाचित प्रत्याशी को विधिवत रूप से अध्यक्ष घोषित किया जाएगा। यूनियन सदस्यों में चुनाव को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *