चुनाव तैयारी में जुटी कांग्रेस:शहर के वोटरों से पोर्टल के जरिए संवाद करेगी कांग्रेस,  www.chdnext.com किया जारी

अगले वर्ष होने वाले नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस की तरफ से लोगों के साथ सीधे संवाद के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म को चुना है। इसके लिए आइडियाज बैंक के आइडिया तले वेब पोर्टल लांच किया गया है। www.chdnext.com के जरिए कांग्रेस शहर निवासियों के आइडिया, उनके काम हासिल करेंगे। आइडिया पर चुनाव के लिए विचार किया जाएगा और लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए सांसद इस पर काम करेंगे। चंडीगढ़ से सांसद मुनीष तिवारी और प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की की तरफ से पत्रकारवार्ता कर इसकी जानकारी दी गई है। पत्रकारवार्ता के दौरान मुनीष तिवारी ने कहा कि शहर में 6 लाख 47 हजार वोटर हैं और करीब 17 लाख की आबादी है। इनसे वन टू वन बात करना मुश्किल है। इस लिए यह सांझा प्लेटफार्म लोगों को दिया गया है। मनीष तिवारी ने कहा है कि हां नगर निगम चुनाव में भी इसका फायदा होगा। आइडियाज के माध्यम से शहर के भविष्य की सोच आगे रख पाएंगे इस मौके पर चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि चंडीगढ़ के नागरिक हमेशा से जागरूक और अपने शहर के प्रति प्रतिबद्ध रहे हैं। उन्होंने कहा, “आइडियाज़ बैंक एक ऐसा संस्थागत माध्यम है, जिससे लोग शहर के भविष्य को लेकर अपनी सोच सीधे सामने रख सकते हैं। इन सुझावों के विश्लेषण से यह समझने में मदद मिलेगी कि शहर के सबसे अहम और व्यापक रूप से महसूस किए जा रहे मुद्दे कौन से हैं, ताकि जनप्रतिनिधि अधिक जवाबदेही के साथ काम कर सकें।” लोगों के मुद्दों का चुनाव कर हल करवाने का होगा प्रयास, लक्की चंडीगढ़ टेरिटोरियल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरमोहींदर सिंह लक्की ने बताया कि यह पहल एक प्रक्रिया के तहत संचालित होगी। उन्होंने कहा कि नागरिकों से प्राप्त सुझावों के आधार पर नियमित अंतराल पर प्रमुख मुद्दों की पहचान की जाएगी और कांग्रेस अपने प्रयास शहर के सबसे जरूरी विषयों पर केंद्रित करेगी। कमेटी के अनुसार, ‘आइडियाज़ बैंक’ पूरी तरह समावेशी होगा और छात्रों, पेशेवरों, रेजfडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWA), व्यापारियों, वरिष्ठ नागरिकों और सिविल सोसायटी संगठनों सहित समाज के सभी वर्गों के लिए खुला रहेगा। प्राप्त सुझावों को श्रेणियों में बांटकर जनहित से जुड़े मुद्दों पर पैरवी, नीति-विमर्श और भविष्य की पहलों में उपयोग किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *