खाटूश्यामजी से लौट रहे मां-बेटे और बहू की मौत:जयपुर में तेज रफ्तार कार कंटेनर में घुसी, 7 गंभीर घायल, दिल्ली हाईवे पर जाम लगा

जयपुर में हुए एक भीषण एक्सीडेंट में कार सवार मां-बेटे और बहू की मौके पर ही मौत हो गई। खड़े कंटेनर में घुसी कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से खत्म हो गया। एक्सीडेंट में कार सवार 7 लोग गंभीर घायल हुए हैं। इनमें बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। एक्सीडेंट जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे-48 पर चंदवाजी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह 11 बजे हुआ। हादसे के कारण कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम भी लग गया। दिल्ली की तरफ जा रही थी कार SHO (चंदवाजी) हीरालाल सैनी ने बताया- हादसा चंदवाजी पुलिया से एक किलोमीटर पहले हाईवे पर बिलपुर में हुआ। सुबह करीब 11 बजे जयपुर की ओर से एक कार दिल्ली की तरफ जा रही थी। कार में महिला-बच्चों सहित 8 जने सवार थे। हाईवे पर किनारे खड़े कंटेनर में अचानक आउट ऑफ कंट्रोल होकर कार पीछे से घुस गई। कार में फंसे घायलों को गंभीर हालत में निम्स हॉस्पिटल भिजवाया। जहां डॉक्टर्स ने वाराणसी के डिबुलगंज की रहने वाली पूजा सिंह पत्नी विवेक कुमार, बसंती पत्नी हरिशंकर, विवेक कुमार पुत्र हरिशंकर की मौत हो गई है। 7 लोग गंभीर घायल
पुलिस के अनुसार कार सवार परिवार खाटूश्यामजी के दर्शन कर वापस लौट रहा था। हादसे में कार में बैठे विकास (34) पुत्र हरिशंकर, आदिति (34) पत्नी विकास कुमार, निकी पत्नी (28) अवध बिहारी, सिबू (2) पुत्र विवेक कुमार, कुकु (18 महीने) पुत्री विकास कुमार घायल हुए हैं। ये सभी लोग डिबुलगंज (वाराणसी) के रहने वाले हैं। वहीं, अंशू (19) पुत्री प्रेम कुमार, दीपराज (23) पुत्र प्रेमकुमार निवासी फूला रायबरेली के रहने वाले हैं। झपकी के कारण एक्सीडेंट की आशंका
पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार और कंटनेर को जब्त कर लिया है। आशंका है कि ओवर स्पीड के साथ ही कार ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ है। दुर्घटना के बाद NH-48 पर लंबा जाम लग गया। करीब आधा घंटे तक दोनों ओर गाड़ियों की लाइन लगी रही। धीरे-धीरे दोनों ओर के ट्रैफिक को निकाला गया। 27 हजार से ज्यादा लोगों को मौत हुई थी देश के नेशनल हाईवे पर हो रहे एक्सीडेंट में मौतों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले साल जुलाई में राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने चौंकाने वाले जानकारी दी थी। गडकरी के अनुसार साल 2025 के पहले 6 महीनों में ही हाईवे पर हुए एक्सीडेंट में 27 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई। …. राजस्थान में एक्सीडेंट से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… बर्थडे पर चाय पीने जा रहे 4 दोस्तों की मौत:उदयपुर में बाइपास पर कारें भिड़ीं, परखच्चे उड़े, गेट तोड़कर निकाले गए शव उदयपुर में दो कारों की टक्कर में 4 दोस्तों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। गाड़ियों में युवक बुरी तरह फंस गए थे। गेट तोड़-तोड़कर शवों और घायलों को बाहर निकाला गया। पूरी खबर पढ़िए… तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला:20 फीट दूर उछलकर गिरे, हादसे में एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल उदयपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार युवक करीब 20 फीट उछलकर दूर जा गिरे। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में बाइक चकनाचूर हो गई।(पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *