महिला को घसीटते हुए पीटा, CCTV:सुखेर थाने के कैलाशपुरी स्थित ओझा बावड़ी की घटना, आपसी रंजिश का मामला

उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी स्थित ओझा बावड़ी इलाके में एक महिला से हुई मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें एक व्यक्ति महिला को घसीटते हुए उसके साथ मारपीट करता नजर आ रहा है। महिला के सिर में गंभीर चोट लगने उसे एमबी हॉस्पिटल भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों कई समय से आपसी रंजिश चल रही है। मारपीट की घटना 17 जनवरी 2026 को दोपहर की है। जिसमें वीरेन्द्र सिंह नाम का व्यक्ति महिला को घर के गेट से खींचते हुए धक्का मारता है। फिर पत्थर से उसके सिर पर वार करता है। ​घायल अवस्था में परिजनों ने महिला को हॉस्पिटल में कराया। दोनों ने एक-दूसरे पर किया केस: थानाधिकारी
मामले में थानाधिकारी रविन्द्र चारण ने बताया कि महिला शांता पालीवाल पत्नी रमेशचन्द्र और वीरेन्द्र सिंह दोनों में पूर्व से आपसी रंजिश है। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में मुकदमे दर्ज कराए हैं। वीरेन्द्र ने महिला के साथ मारपीट की। महिला के बेटों ने भी वीरेन्द्र के बेटों के साथ मारपीट की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द कार्रवाई की जाएगी। घर के सामने नाश्ते की दुकान करते हैं: पीड़िता
पीड़िता शांता पालीवाल ने दी शिकायत में बताया कि वीरेंद्र सिंह, रणजीत सिंह और चरण सिंह उसके घर के सामने चाय-नाश्ते की दुकान लगाते हैं। लगातार रंजिश रखते हुए गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। पहले भी इनके के खिलाफ शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *