बाइक सवार पार्षद पति को गाड़ी से टक्कर मारने के बाद बदमाशों ने धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में घायल पार्षद पति को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद आक्रोशित लोग एसपी ऑफिस पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। घटना भिवाड़ी के खीजूरीवास गांव की है। घायल सुरेंद्र फौजी ने बताया-मंगलवार दोपहर 2 बजे मैं एक जानकार महिला को खीजूरीवास की मुख्य सड़क पर छोड़कर घर लौट रहा था। इस दौरान गांव की ओर घूमते ही एक कार ने बाइक को पीछे टक्कर मार दी। इसके बाद मैं नीचे गिर गया। स्कॉर्पियो से नीचे उतरे खीजूरीवास निवासी दीपक उर्फ कातिया ने अपने साथियों हंसराज, नीरज पुत्र कृष्ण और 4-5 अन्य लोगों ने उसे घेर लिया। इसके बाद कुल्हाड़ी, दरांती और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घायल ने बताया-मारपीट के बाद आरोपी उसे मरा समझकर मौके पर छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी ऑफिस पहुंचे ग्रामीण
घटना के विरोध में मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे खीजूरीवास गांव के सैकड़ों ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। परिजनों ने बताया कि यह हमला पुरानी रंजिश के कारण किया गया है। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
भिवाड़ी थाना अधिकारी सचिन शर्मा ने बताया-पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।ग्रामीणों का आरोप है कि बदमाशों ने इस हमले को पूर्व नियोजित तरीके से अंजाम दिया। भिवाड़ी नगर परिषद की पार्षद हैं पत्नी
बता दें कि सुरेंद्र फौजी की पत्नी विनोद देवी भिवाड़ी नगर परिषद के वार्ड नंबर 10 की पार्षद हैं। उनके परिवार ने न्याय की मांग की है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है। …. यह भी पढ़े बैजूपाड़ा बीजेपी मंडल अध्यक्ष की गाड़ी पर पथराव:धक्का मुक्की कर 21 हजार रुपए लूटे, बोले-कुछ दिन पहले उत्पात मचाने वालों की शिकायत की थी
दौसा जिले के बैजूपाड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश मीणा पर सोमवार रात पथराव किया गया और उनसे 21 हजार रुपए लूट लिए गए। यह घटना तब हुई जब वे बांदीकुई से अपने गांव पातरखेड़ा जा रहे थे। इस मामले को लेकर मंगलवार दोपहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसपी के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। (पढ़े पूरी खबर)


